Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव हेतु तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया

पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव तथा प्रकाश चिक बराइक ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शमिक भट्टाचार्य उपस्थित रहे।

13 Jul 2026

पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव हेतु तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव तथा प्रकाश चिक बराइक ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शमिक भट्टाचार्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही इन तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुंडा दमन अधिनियम के संबंध में कहा कि राज्य में इस कानून की लंबे समय से आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि 34 वर्षों तक राज्य में साम्यवादी दलों का शासन रहा और उसके बाद 15 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस का शासन रहा, जिसके दौरान गुंडागर्दी को बढ़ावा मिला। ऐसे तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए यह कानून अत्यंत आवश्यक था।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य विधानसभा ने इस विधेयक को पारित कर दिया है तथा राज्यपाल ने भी इसे अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव हेतु तीन प्रत्याशियों ने नामां
पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव तथा प्रकाश चिक बराइक ने सोमवार को अपना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News